PM Kisan Yojana: किसानों को वित्तीय लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए लाभार्थियों को ईकेवाईसी अपडेट करानी अनिवार्य है। लाभार्थियों के लिए ईकेवाईसी की समय सीमा 31 मार्च 2022 थी, जिसे फिलहाल केंद्र सरकार ने बढ़ाकर 31 मई 2022 कर दिया है। जिन लाभार्थियों ने अभी तक ईकेवाईसी अपडेट नहीं कराई है, वह 31 मार्च 2022 तक इसे अपडेट करा सकते हैं। हालांकि, ईकेवाईसी से जुड़ी एक प्रक्रिया को अस्थाई रूप से रोक दिया गया है। पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “ओटीपी ऑथेंटिकेशन के जरिए आधार बेस्ड ईकेवाईसी पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी गई है।”
लाभार्थियों के पास अब क्या है विकल्प? PM Kisan Yojana
ओटीपी ऑथेंटिकेशन के जरिए आधार बेस्ड ईकेवाईसी पर रोक लगने के बाद अब लोगों के मन में सवाल हो सकता है कि वह अनिवार्य ईकेवाईसी को कैसे अपडेट करा सकते हैं या उनके पास इसके लिए क्या विकल्प है। ऐसे में बता दें कि लाभार्थी किसानों के पास सीएससी केंद्र जाकर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए ईकेवाईसी अपडेट कराने का विकल्प है। पीएम किसान की वेबसाइट पर कहा गया है, “पंजीकृत किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है। कृपया, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से संपर्क करें।”
पीएम किसान योजना हेल्पलाइन नंबर: PM Kisan Yojana
अगर किसी लाभार्थी को योजना से संबंधित कोई परेशानी होती है या कोई कंफ्यूजन होता है तो वह पीएम किसान योजना हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकता है। योजना से जुड़ी सरकारी वेबसाइट पर नंबर की जानकारी दी गई है। यह नंबर 011-24300606 है।
क्या है पीएम किसान योजना? PM Kisan Yojana
पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार पात्र किसान परिवारों को 6000 प्रति वर्ष वित्तीय सहायता देती है। यह रकम किसानों के बैंक खाते में तीन समान किस्तों के जरिए भेजी जाती है। हर किस्त 2000 रुपये की होती है। यह पैसा सीधे किसानों के खाते में जाता है। अब तक केंद्र सरकार योजना के तहत 10 किस्तें भेज चुकी है और अब 11वीं किस्त की तैयारी है। सरकार ने 10वीं किस्त एक जनवरी 2022 को भेजी थी।