PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र की मोदी सरकार देश के करोड़ों नागरिकों सहित किसानों के लिए एक पर एक लाभकारी योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेकर देश के किसान एवं नागरिक कई तरह के फायदे ले रहे हैं। किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत किसानों को सालाना ₹6000 की आर्थिक मदद दी जाती है।
सरकार द्वारा अलग-अलग समय पर जारी की जाती है प्रत्येक किसान को ₹2000 सीधे उनके बैंक खाते में आते हैं। जिसका उपयोग किसान खेती के दौरान फसल खरीदने या अन्य उपयोग करते हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत 10 किस्तें पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजी जा चुकी है और अब 11वीं किस्त आने वाली है। लेकिन, अभी केंद्र सरकार चाहती है कि सभी पात्र किसान, योजना के तहत ई-केवाईसी अपडेट करें। पीएम किसान योजना PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत ईकेवाईसी अपडेट करने की आखिरी तारीख 31 मई 2022 है। पहले यह 31 मार्च 2022 थी लेकिन तमाम परिस्थितियों को देखते हुए इस तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था और अब पात्र किसानों को 31 मई 2022 तक ई-केवाईसी अपडेट कराना अनिवार्य है।
ऐसे में अब 31 मई के ज्यादा दिन (5 दिन हैं) नहीं बचे हैं। इसलिए, जिन किसानों ने अभी ई-केवाईसी अपडेट नहीं कराई है, उन्हें यह काम जल्द से जल्द करा लेना चाहिए। वरना संभव है कि 11वीं किस्त के रूप में केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाले 2000 रुपये, उन्हें ना मिलें। इससे बचने के लिए जरूरी है कि ई-केवाईसी अपडेट करा लें। यह काम पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट और कामन सर्विस सेंटर (CSC) के जरिए किया जा सकता है।
पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट से ई-केवाईसी करने की प्रक्रिया: PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- eKYC लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर दर्ज करें और सर्च बटन पर क्लिक करें।
- यहां मांगा गई जरूरी जानकारियों भरें।
- फिर सब्मिट पर क्लिक करें। इसके साथ ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।