Vande Bharat Express : 10 फरवरी को पीएम मोदी ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ का करेंगे उद्घाटन, इस राज्य को मिलेगा दो ट्रेनों का तोहफा.

  facebook        

Vande Bharat Express : आपको बता दें कि इन दोनों वंदे भारत ट्रेन में से एक मुंबई से सोलापुर तक चलेगी, जबकि दूसरी ट्रेन मुंबई से शिरडी तक चलाई जाएगी. सोलापुर जाने वाली ट्रेन करीब 6.35 घंटे में 455 किमी. का सफर तय करेगी. यह ट्रेन भोर घाट होते हुए सोलापुर तक जाएगी.

 

Vande Bharat Express : अब महाराष्ट्र को एक साथ दो वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिलने जा रहा है। ये दोनों ट्रेन मुंबई से चलेंगी, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 10 फरवरी को हरी झंडी दिखाकर ट्रैक पर उतारेंगे। बताया गया कि इन दोनों वंदे भारत ट्रेन का निर्माण भी चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में किया गया है। इनमें से एक वंदे भारत ट्रेन शुक्रवार को मुंबई पहुंचेगी, जबकि दूसरी ट्रेन 6 फरवरी को मुंबई पहुंचने की संभावना है। इन दोनो ट्रेन का उद्घाटन करने से पहले मुंबई के बाहरी घाट वाले इलाकों में ट्रायल रन भी किया जाएगा।

मुंबई से सोलापुर और शिरडी के लिए दौड़ेंगी ये ट्रेन :

आपको बता दें कि इन दोनों वंदे भारत ट्रेन में से एक मुंबई से सोलापुर तक चलेगी, जबकि दूसरी ट्रेन मुंबई से शिरडी तक चलाई जाएगी। सोलापुर जाने वाली ट्रेन करीब 6.35 घंटे में 455 किमी. का सफर तय करेगी। यह ट्रेन भोर घाट होते हुए सोलापुर तक जाएगी। भोर घाट पुणे के रास्ते में करजत और खंडाला के बीच फेमस स्पॉट है। मुंबई से शिरडी जाने वाली ट्रेन का 340 किमी. का सफर 5.25 घंटे का रहेगा। यह ट्रेन मुंबई से चलकर थाल घाट होते हुए शिरडी पहुंचेगी।

यह भी पढ़े :  Tejashwi Yadav : 'बजट से नहीं कोई उम्मीद, विशेष राज्य का दर्जा तो नहीं मिला, कम से कम स्पेशल पैकेज मिले'.

वंदे भारत ट्रेन में मिलेंगी ये सुविधाएं :

वंदे भारत ट्रेन में CCTV कैमरे, GPS आधारित ऑन बोर्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट और मेट्रो ट्रेन जैसे ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

अब तक इन शहरों में दौड़ रही है वंदे भारत एक्सप्रेस :

  • नई दिल्ली से वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस चली थी।
  • नई दिल्ली से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा तक सप्ताह में 6 दिन चलती है।
  • मैसूर से चेन्नई के बीच यह ट्रेन 5 घंटे में 479 किलोमीटर दौड़ती है।
  • मुंबई से गांधीनगर तक यह ट्रेन महज 6 घंटे में सफर तय कर लेती है।
  • नागपुर से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बीच यह ट्रेन चल रही है।
  • हिमाचल के ऊना से नई दिल्ली तक चलती है वंदे भारत एक्सप्रेस।
  • सिकंदराबाद से विशाखापत्तनम तक 8 घंटे में 698 किलोमीटर चलती है।
  • पश्चिम बंगाल के हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक चलती है ट्रेन।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. Bihartoday.net पर विस्तार से पढ़ें बिहार से जुड़े ताजा-तरीन खबरें.


 

Follow Us: