Bihar News : पटना में भर-भराकर गिरा ओवरब्रिज का गार्डर ! दो मजदूर दबे, पुल के गुणवत्ता पर उठे सवाल.

  facebook        

Bihar News : नौबतपुर में बिहटा-सरमेरा स्टेट हाईवे 78 पर रुस्तमगंज गांव के समीप बन रहे ओवरब्रिज का गर्डर साेमवार दाेपहर अचानक से भर-भराकर गिर गया. इस दाैरान वहां काम कर रहे दाे मजदूर रामसागर (26) और ओम (50) जख्मी हाे गए. दाेनाें काे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. रामसागर ज्यादा जख्मी है।.उसने बताया कि गर्डर की शटरिंग दस दिन पहले ही खाेली गई थी.

Bihar News : बिहार में निर्माणाधीन पुल या ओवरब्रिज का भर-भराकर गिरना अब आम बात सी हो गई है। दो माह पहले ही बेगूसराय बूढ़ी गंडक नदी पर बना पुल बीच से टूट गया पानी में विलीन हो गया था। अब पटना में एक निर्माणाधीन ओवरब्रिज का गार्डर भरभरा कर गिर गया। हादसे में ओवरब्रिज के पास काम कर रहे दो मजदूर इसकी चपेट में आ गए। दोनों की हालत गंभीर है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। दोनों की पहचान रामसागर और ओम के रूप में रूप में हुई।

यह घटना सोमवार दोपहर की है। ओवरब्रिज का काम कर रहे मजदूरों की मानें तो गार्डर की शटरिंग 10 दिन पहले खोली दी गई थी। दोपहर सभी मजदूर लंच करने के लिए ओवरब्रिज से नीचे उतर थे। इसी बीच अचानक गार्डर भरभरा कर नीचे गिर गया। इस दाैरान वहां काम कर रहे दाे मजदूर रामसागर (26) और ओम (50) जख्मी हाे गए। दाेनाें काे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामसागर ज्यादा जख्मी है। उसने बताया कि गर्डर की शटरिंग दस दिन पहले ही खाेली गई थी।दोनों दब गए।

यह भी पढ़े :  Bihar Crime News : पटना के पॉश इलाके में महिला से लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने महिला समेत 4 लोगों को मारी गोली.

ग्रामीण बोले-  खराब क्वालिटी के सामान का उपयोग :

इधर, तेज गार्डर गिरने की तेज आवाज सुनकर सभी मजदूर वहां पहुंचे। और दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर, हादसे के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। उनलोगों का कहना है कि ओवरब्रिज के निर्माण में खराब क्वालिटी के सामान का उपयोग किया जा रहा है। गुणवत्ता का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है। शटरिंग खुलते ही गार्डर का गिरना इस बात का सबूत है।

1.5 KM ओवरब्रिज बना रही NHAI :


बता दें कि पटना के नौबतपुर में बिहटा-सरमेरा स्टेट हाईवे 78 पर रुस्तमगंज गांव के समीप बन रहे यह ओवरब्रिज करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा है। ओवरब्रिज चेचौल गांव से शुरू होकर एनएच 139 और पटना सोन नहर को क्रास करते हुए रुस्तमगंज गांव के सामने समाप्त होता है।

दरअसल, यह रोड कन्हौली से रामनगर पटना रिंग रोड का एक पार्ट है। रोड को कुछ साल पहले बिहार सरकार ने बनाया था। अब यह रोड सिक्स लेन में तब्दील हो रहा है। इसलिए NHAI यहां करीब 1.5 KM ओवरब्रिज बना रही है। इधर, हादसे के बारे में NHAI के अधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।

बूढ़ी गंडक नदी पर बना पुल बीच से टूट गया था :

करीब ढ़ाई महीना पहले बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी पर बना पुल बीच से टूट गया था। 9 सालों से इस पुल का काम चल रहा था। यह पुल जब टूटकर नदी में समाया तो लोग सवाल खड़े करने लगे थे। यह पुल टूट जाने के कारण इलाके के 20,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। खासकर, इस इलाके के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़े :  Bihar News : बड़ी खबर ! पटना में 2.5 करोड़ के सोना के साथ 3 विदेशी गिरफ्तार, बांग्लादेश के रास्ते दुबई से हो रही सोना तस्करी.

गंदा नदी में समाया था पुल का सुपर स्ट्रक्चर :

करीब 11 महीना पहले भागलपुर-खगड़िया के बीच गंगा नदी पर बन रहा पुल का सुपर स्ट्रक्चर भरभराकर नदी में समा गया था। गनीमत थी कि इसमें जानमाल की क्षति नहीं हुई। रात में आए तेज आंधी और बारिश के कारण करीब पुल का 100 फीट लंबा सुपर स्ट्रक्चर ढह गया था। 1710.77 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे पुल का निर्माण कार्य 2015 से चल रहा है।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. Bihartoday.net पर विस्तार से पढ़ें बिहार से जुड़े ताजा-तरीन खबरें.

 

Follow Us: