Bihar Republic Day 26 January 2023 Live : भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। देश के विभिन्न हिस्सों की महान विभूतियों को 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री जैसे पुरस्कार से नवाजा गया है। बिहार के तीन लोगों को पद्म श्री पुरस्कार मिला है। जिसमें साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में सुपर थर्टी के मेंटॉर आनंद कुमार को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया है। वहीं ओर कला के क्षेत्र में सुभद्रा देवी को पुरस्कार दिया गया है। उसके अलावा कपड़ा कला के मामले में नालंदा के कपिल देव प्रसाद को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।
Bihar News 26 January 2023 Live : बिहार की राजधानी पटना में हर बार की तरह इस बार भी गांधी मैदान में 74वें गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित हुआ है। राज्यपाल फागू चौहान ने झंडोत्तोलन कर समारोह की शुरुआत कर दी है। इससे पहले राज्यपाल ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। समारोह में बिहार सरकार के 12 विभागों की रंग-बिरंगी और खूबसूरत झांकियां निकाली। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।
इस मौके पर राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि बिहार में न्याय के साथ विकास हो रहा है। उन्होंने बिहार सरकार को विकास के प्रति समर्पित बताते हुए कहा कि सात निश्चयों के तहत गांवों का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ‘सात निश्चयों’ के तहत विकास की रूपरेखा बनाई है।
गणतंत्र दिवस का शेड्यूल :
- सुबह 8.45 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गांधी मैदान में आगमन
- 8.47 बजे राज्यपाल फागू चौहान का आगमन
- 8.51 बजे राष्ट्रीय सलामी
- 8.52 बजे राज्यपाल द्वारा कमांडर के साथ परेड का निरीक्ष्ण
- 8.59 बजे राज्यपाल का मंच पर आगमन
- 9.00 बजे राज्यपाल द्वारा झंडोतोलन, राष्ट्रीय सलामी और राष्ट्रीय धुन
- 9.02 बजे राज्यपाल द्वारा मार्च पास्ट की सलामी
- 09.19 बजे राज्यपाल द्वारा पुरस्कार, शौर्य और प्रशंसा पत्र का वितरण
- 09.35 बजे राज्यपाल का अभिभाषण
- 09.47 बजे परेड का समापन
- 09.47 बजे झांकियों का प्रदर्शन
- 10.21 बजे राष्ट्रीय धुन एवं राज्यपाल का गांधी मैदान से प्रस्थान
- 10.22 बजे मुख्यमंत्री का गांधी से आवास के लिए प्रस्थान
सीएम नीतीश ने आवास पर किया झंडोत्तोलन : गणतंत्र दिवस पर सीएम नीतीश ने आवास पर किया झंडोत्तोलन –
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास पर फहराया झंडा।
त्याग,बलिदान,संघर्ष एवं समर्पण से भरे कर्तव्य-पथ पर अग्रसर होकर हमारे पूर्वजों ने हमें यह आदर्श जनतांत्रिक व्यवस्था सौंपी है।
आइए, हम सभी मिलकर अपने सकारात्मक प्रयासों एवं योगदान से अपने पुरखों के संप्रभु,समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक भारत के स्वप्न को साकार करें। pic.twitter.com/t5tqWGLXGo
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 26, 2023
बिहार विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने किया झंडोत्तोलन।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने विधानसभा में किया झंडोत्तोलन किया। इस दौरान बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे। झंडोत्तोलन के बाद अवध बिहारी चौधरी ने 74वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पूरे बिहार वासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा एकता एकजुटता आपसी भाईचारा की कामना करता हूं। संयुक्त रुप से सभी लोग अपने अपने दायित्व का निर्वहन करें और शांति व्यवस्था को मजबूत करने में सभी लोगों का सामूहिक सहयोग हो ताकि हम बिहार को विकास के शीर्ष पर पहुंचाने का काम करें।
पटना के आरजेडी दफ्तर में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने फहराया तिरंगा :