Budget Session of Bihar : बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आगाज हो गया है. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के अभिभाषण के साथ सत्र का आगाज हुआ. हंगामे के बीच राज्यपाल ने बिहार सरकार की उपलब्धियां और रोड मैप की जानकारी दी.
Bihar Budget 2023 : बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आगाज हो गया है। जो 5 अप्रैल तक चलेगा। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के अभिभाषण के साथ बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत हुई। इस दौरान दोनों सदनों के सदस्यों के साथ साथ बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी और विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर भी राज्यपाल के साथ मौजूद थे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने अपने अभिभाषण में राज्य सरकार की ओर से किए गए विकास के काम और आने वाले समय में सरकार की योजना को सदन में रखा।
घर-घर पहुंच रहा गंगा जल :
4175 करोड़ से नल से घरों में गंगा जल पहुंचाया जा रहा है। गया, नवादा और राजगीर में गंगा जल की सप्लाई चालू है। साथ ही राज्यपाल ने विधायकों से रचनात्मक भूमिका की अपील की, और कहा कि सुशासन व विधि व्यवस्था के लिए सुनियोजित तरीके से काम हो रहा है. पीड़ित व्यक्ति की सहायता के लिए 112 नंबर चालू है. 400 गाड़ियों की शुरुआत की गई है. 75543 पदों का सृजन पुलिस विभाग में हुआ है। राज्य के 44 में से 33 पुलिस के लिए भवन हैं।आठ पुलिस लाइन के भवन निर्माण होंगे।
भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही। शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा। 2651 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। 115 शराब के बड़े अभियुक्त गिरफ्तार किए गए है, न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर राज्य सरकार चल रही। यही वजह है कि जाति आधारित गणना करा रही है, पहला चरण का काम पूरा हो चुका है। जल्द दूसरा चरण का काम समय पर पूरा होगा।
खिलाड़ियों को मिलेंगी सुविधाएं :
राज्यपाल ने कहा कि मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी साथ ही पुरस्कार राशि भी बढ़ाई जाएगी। बिहार में खेल का इंफ्रास्ट्रचर काफी सुधरा है। बिहार में तालाबों को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। इस बीच विपक्ष का हंगामा भी जारी रहा।
आज ही बजट से पहले आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा। दूसरे दिन यानी कल 28 फरवरी को वित्त मंत्री विजय चौधरी वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगे। इस बार के बजट में 22 कार्यदिवस होंगे। 27 फरवरी से 5 अप्रैल तक चलने वाले इस सेशन में 16 दिन अवकाश रहेगा। इसमें होली, रामवनमी से लेकर कई त्योहार शामिल हैं।