Petrol Diesel Price Today: देश की बड़ी तेल कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने लगातर 13वें दिन पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel prices) के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया. इससे आम आदमी ने राहत की सांस ली है. सोमवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) मामूली गिरावट के साथ 108.10 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड हल्की तेजी के साथ 113.3 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया.
पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट: Petrol Diesel Price Today
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
श्रीगंगानगर | 122.93 | 105.34 |
मुंबई | 120.51 | 104.77 |
भोपाल | 118.14 | 101.16 |
जयपुर | 118.03 | 100.92 |
रांची | 108.71 | 102.02 |
पटना | 116.23 | 101.06 |
चेन्नई | 110.85 | 100.94 |
बेंगलुरु | 111.09 | 94.79 |
कोलकाता | 115.12 | 99.83 |
दिल्ली | 105.41 | 96.67 |
आगरा | 105.03 | 96.58 |
लखनऊ | 105.25 | 96.83 |
अहमदाबाद | 105.08 | 99.43 |
चंडीगढ़ | 104.74 | 90.83 |
पोर्ट ब्लेयर | 91.45 | 85.83 |
स्रोत: आईओसी
क्रूड ऑयल की कीमत में मामूली उठा-पटक: Petrol Diesel Price Today
तेल कंपनियों ने 6 अप्रैल 2022 के बाद से पेट्रोल-डीजल के दामों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की है. उस समय दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के भाव में 80 पैसे का इजाफा हुआ था. क्रूड ऑयल की कीमत में मामूली उठा-पटक के बावजूद घरेलू बाजार में कीमतें स्थिर हैं. पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद 22 मार्च से 6 अप्रैल तक पेट्रोल व डीजल के भाव में करीब 10 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ था.
कैसे चेक करें अपने शहर के रेट: Petrol Diesel Price Today
अगर आप पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए तेल कंपनियां SMS के माध्यम से रेट चेक करने की सुविधा देती हैं. रेट चेक करने के लिए इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता को RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा. एचपीसीएल (HPCL) के कस्टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करें.