Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price Today) की कीमतों में आज फिर कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। कीमतें अपने पुराने स्तर पर बरकरार हैं। आखिरी बार तेल की कीमतों में 6 अप्रैल 2022 को बढ़ोतरी हुई थी। तब पेट्रोल और डीजल के दाम में 80-80 पैसे का इजाफा प्रति लीटर के हिसाब से हुआ था। बता दें, यूपी सहित पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 16 दिन में 10 रुपये का इजाफा हुआ था।
पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट: Petrol Diesel Price Today
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
श्रीगंगानगर | 122.93 | 105.34 |
मुंबई | 120.51 | 104.77 |
भोपाल | 118.14 | 101.16 |
जयपुर | 118.03 | 100.92 |
रांची | 108.71 | 102.02 |
पटना | 116.23 | 101.06 |
चेन्नई | 110.85 | 100.94 |
बेंगलुरु | 111.09 | 94.79 |
कोलकाता | 115.12 | 99.83 |
दिल्ली | 105.41 | 96.67 |
आगरा | 105.03 | 96.58 |
लखनऊ | 105.25 | 96.83 |
अहमदाबाद | 105.08 | 99.43 |
चंडीगढ़ | 104.74 | 90.83 |
पोर्ट ब्लेयर | 91.45 | 85.83 |
स्रोत: आईओसी
10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़े भाव: Petrol Diesel Price Today
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) ने आज के रेट जारी कर दिए हैं. जारी रेट के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में 15 अप्रैल 2022 को पेट्रोल (Petrol) 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल (Diesel) 96.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. आपको बता दें कि 22 मार्च के बाद से महज 15 दिन के भीतर ही पेट्रोल और डीजल के रेट में लगभग 10 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट: Petrol Diesel Price Today
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं
दिल्ली (Petrol Diesel Price Delhi) में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, डीजल की ताजा कीमतें 96.67 रुपये हैं। गुरूग्राम पेट्रोल 105.86 रुपये और दिल्ली में एक लीटर डीजल 97.10 रुपये में बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल के लिए लोगों 110.85 रुपये और डीजल के लिए 100.98 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। कोलकाता में पेट्रोल आज 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
22 मार्च 2022 से तेल की कीमतों 14 बार बढ़ोतरी देखने को मिली थी। बता दें, चुनाव की वजह से देश भर में चार महीने से अधिक समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं देखने को मिला था।
यहां चेक करें अपने शहर का रेट: Petrol Diesel Price Today
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।