Sahara India Refund 2022: अगर आपके पैसे भी सहारा परिवार में फंसे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। अब सारकार ने रिफंड को लेकर लोक सभा में बड़ी जानकारी दी है। सरकार ने लोक सभा में बड़ी जानकरी देते हुए बताया कि सहारा के 13 करोड़ निवेशकों को कबी मिलेगा पैसा? आइये जानते हैं लेटेस्ट अपडेट।
Sahara India Refund 2022: अगर आपके भी पैसे सहारा इंडिया में फंसे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। सहारा इंडिया के निवेशकों के लिए बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। आज लोकसभा में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अहम जानकारी दी है। मंत्री ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में यह जानकारी दी है। बता दें कि सहारा इंडिया में पैसा लगाने वालों की तादात करोड़ों में है। आज मंत्री ने बताया कि सहारा समूह की विभिन्न इकाइयों में करीब 13 करोड़ निवेशकों के 1.12 लाख करोड़ रुपये फंसे हुए हैं।