MS Dhoni : क्रिकेट की दुनिया में महारत हासिल करने वाले कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी ने नया काम शुरू किया है। दूसरी ओर क्रिकेट के मैदान से दूर धौनी खेती-किसानी में भी हाथ आजमा रहे हैं.
महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। दुनिया के सबसे सफल क्रिकेट कप्तानों में शामिल रांची के रहने वाले महेंद्र सिंह धौनी अब नए अवतार में नजर आने वाले हैं। क्रिकेट से संन्यास ले चुके धौनी अब एक्टिंग करते नजर आएंगे। इस बारे में उनकी पत्नी साक्षी ने खुलासा करते हुए बताया है। साक्षी ने धौनी की एक वीडियो शेयर की है और कहा है कि इंडिया के पूर्व कैप्टन अब बड़े पर्दे पर दिख सकते हैं।
इसके लिए धौनी ने धौनी एंटरटेनमेंट के नाम से प्रोडक्शन कंपनी बनाई है। समझा जा रहा है कि वह इस कंपनी के काम को बड़े स्तर पर बढ़ाने की सोच रहे हैं। साक्षी धौनी ने बताया कि एक युवा राइटर ने धौनी की एक अप्रकाशित किताब की राइट्स हासिल की है। इस किताब को लेकर जल्द ही वेब सीरीज बनाई जाएगी।
साइंस फिक्शन पर हो सकती है वेब सीरीज : धौनी अब सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। धौनी की आने वाली वेब सीरीज साइंस फिक्शन पर आधारित हो सकती है। साक्षी ने बताया है कि आने वाली वेब सीरीज में एक अघोरी के सफर को दिखाया जाएगा। साथ ही इस वेब सीरीज के माध्यम से समाज में चल रहे बड़े मिथक को तोड़ने की कोशिश की जाएगी। साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है कि हमें आपका प्यार और दुआएं चाहिए।