Bihar School Teacher Bharti 2022: विधानसभा में बुधवार को शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि 35 हजार से अधिक शिक्षक और शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक (शारीरिक शिक्षक) की बहाली जल्दी कर दी जायेगी. उच्च माध्यमिक स्कूलों में 30 हजार शिक्षकों की बहाली जुलाई तक होगी. अनुदेशक के पांच हजार पदों पर बहाली के लिए पात्रता परीक्षा होगी. सदन में अनपूरक बजट की मांग पर सरकार की ओर से उत्तर देते हुए मंत्री ने शिक्षा पर किये जा रहे खर्च और सरकार के प्रयासों को रखा.
- शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक के 8386 पद मंजूर
- छठे चरण के ढाई से तीन हजार पदों को सात से 15 दिनों में भरा जायेगा
- प्लस टू स्कूलों के हेड मास्टर के 5300 पदों पर कुछ दिन में हो जायेगी नियुक्ति
- पांच हजार से अधिक उत्क्रमित मध्य विद्यालयों के भवन दो साल में बन जायेंगे
Bihar School Teacher Bharti 2022: बिहार के उच्च माध्यमिक स्कूलों में 30 हजार शिक्षकों की बहाली जुलाई के अंत तक होगी। शारीरिक शिक्षक के पांच हजार से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द ही पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। विधानसभा में बुधवार को शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि 35 हजार से अधिक शिक्षक और शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक (शारीरिक शिक्षक) की बहाली जल्दी कर दी जायेगी. उच्च माध्यमिक स्कूलों में 30 हजार शिक्षकों की बहाली जुलाई तक होगी. अनुदेशक के पांच हजार पदों पर बहाली के लिए पात्रता परीक्षा होगी. सदन में अनपूरक बजट की मांग पर सरकार की ओर से उत्तर देते हुए मंत्री ने शिक्षा पर किये जा रहे खर्च और सरकार के प्रयासों को रखा.
सीएम की प्राथमिकता में है शिक्षा: Bihar School Teacher Bharti 2022
चौधरी ने कहा कि शिक्षा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्राथमिकता सूची है। चालू वित्त वर्ष के बजट में सबसे अधिक धन इसी विभाग को दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की बहाली के अलावा स्कूल भवनों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दो साल में स्कूल भवनों के निर्माण पर सात हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अब राज्य की हरेक पंचायत में प्लस टू स्कूल है। इसमें इंटर तक की पढ़ाई होती है। उन्होंने कहा कि 30 हजार शिक्षकों की बहाली कानूनी अड़चनों के चलते रुकी हुई थी। अब कोई अड़चन नहीं है। शारीरिक शिक्षकों के 8368 स्वीकृत पद हैं। साढ़े तीन हजार की बहाली हो गई है। उन्होंने मदरसा शिक्षा से जुड़ी नियमावली को नीतीश सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। बुधवार को यह नियमावली विधानसभा में रखी गई। मंत्री ने इसमें सुधार के लिए सदस्यों से सुझाव भी मांगा।
2 हजार से अधिक को दिया गया नियुक्ति पत्र: Bihar School Teacher Bharti 2022
उन्होंने सदन को बताया कि छठे चरण के नियोजन में 42 हजार से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दे दिया गया है। बचे दो-ढाई हजार पदों पर भी एक पखवारे में नियुक्ति हो जाएगी। प्रारंभिक स्कूलों में 40 हजार से अधिक प्रधान शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। प्लस टू स्कूलों के लिए प्रधानाध्यापक की बहाली की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ये दोनों बहाली बिहार लोकसेवा आयोग के माध्यम से हो रही है।
हरेक पंचायत में प्लस टू स्कूल: Bihar School Teacher Bharti 2022
चौधरी ने बताया कि राज्य की सभी पंचायतों में एक प्लस टू स्कूल है। पांच हजार से अधिक उच्च विद्यालयों को प्लस टू में उत्क्रमित कर यह लक्ष्य हासिल किया गया है। राज्य के हरेक प्रमंडलीय मुख्यालय में विश्वविद्यालय और सभी जिला मुख्यालयों पर स्नातकोत्तर शिक्षा के केंद्र स्थापित हो चुके हैं। सभी अनुमंडल मुख्यालयों पर डिग्री कालेज का लक्ष्य लगभग हासिल हो चुका है। बमुश्किल एक दर्जन अनुमंडलों में जमीन की कमी के कारण कालेज नहीं खुल पाए थे। जमीन का समाधान भी हो गया। इन अनुमंडलों में भी जल्द डिग्री कालेज खुल जाएंगे।