Anganwadi Recruitment 2022: आंगनबाड़ी में नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के पदों के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करने वाला है।
सरकार ने आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के चयन का नियम में बड़ा बदलाव करने जा रही हैं। विभाग ने इसका प्रारूप तैयार कर लिया गया है। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद इसे राज्य में लागू कर दिया जाएगा। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सोमवार को आंनगबाड़ी सेविका-सहायिका के चयन से संबंधित शिकायतें आने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज कल्याण विभाग के सचिव को फोन कर नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में मेरे द्वारा निर्देश दिये जाने के बाद भी शिकायतें क्यों आ रही हैं। उन्होंने इस तरह के सारे मामले को देखने का निर्देश मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को दिया। मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री को बताया कि चयन के नियम में बदलाव का प्रारूप तैयार है, कैबिनेट की स्वीकृति अब ली जानी है। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में 129 लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा, जिसके तुरंत निष्पादन का निर्देश मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को दिया है।
बक्सर जिला के गंगौली से आए एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से शिकायत की कि उनके यहां अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति होने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है, जबकि इसके लिए जमीन उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को इस पर समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मुजफ्फरपुर जिला के औराई से आए एक व्यक्ति ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में उनके दोनों पुत्रों की मौत हो गई।
इसको लेकर मिलने वाली मुआवजा राशि अब तक नहीं मिल पायी है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। रोहतास जिला के कोचस से आयी एक लड़की ने मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने की शिकायत की। वहीं औरंगाबाद जिला के रफीगंज से आए एक व्यक्ति ने आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन ठीक ढंग से नहीं होने की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने दोनों मामलों में उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
Anganwadi Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां:
- आवेदन करने की शुरुआत तिथि – जल्द अपडेट की जा रही हैं.
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – जल्द अपडेट की जा रही हैं.
Anganwadi Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण:
- कुल पदों की संख्या: जल्द अपडेट की जा रही हैं.
Anganwadi Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड:
- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से कक्षा 10वीं एवं 12वी पास होना चाहिए.
Anganwadi Recruitment 2022 के लिए आयु सीमा:
-
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
Anganwadi Recruitment 2022 के लिए चयन प्रक्रिया:
- उम्मीदवारों का चयन परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा.
महत्वपूर्ण लिंक : |
ऑनलाइन आवेदन कीजिए : | रजिस्ट्रेशन / लॉग इन |
अधिसूचना डाउनलोड करें : | यहाँ क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट : | यहाँ क्लिक करें |