Gold Silver Price Today 21 february 2023 : सोना इस महीने अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद सीधे 2700 रुपये तक सस्ता हुआ है. सोने ने अपनी कई महीनों की तेजी खो दी है और अब 56,100 रुपये के आसपास चल रहा है. वहीं, 70,000 का लेवल छूने वाली चांदी 65,200 के लेवल पर आ गई है.
Gold Silver Price Today : सोने-चांदी के दामों में गिरावट जारी है. इस महीने सोना अपने रिकॉर्ड हाई से सीधे 2700 रुपये तक सस्ता हुआ है. सोने ने अपनी कई महीनों की तेजी खो दी है और अब 56,100 रुपये के आसपास चल रहा है. वहीं, 70,000 का लेवल छूने वाली चांदी 65,200 के लेवल पर आ गई है. पिछले कई हफ्तों से सोना दबाव में कारोबार कर रहा है. आज मंगलवार, 21 फरवरी को गोल्ड MCX (multi commodity exchange) पर गिर गया था. सुबह 09:30 के आसपास MCX Gold 65 रुपये या 0.12% की गिरावट लेकर 56,148 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर चल रहा था. इसकी पिछली क्लोजिंग 56,213 रुपये पर हुई थी. सिल्वर इस दौरान 229 रुपये या 0.35% की गिरावट के साथ 65,520 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर चल रहा था. पिछली क्लोजिंग 65,749 रुपये पर हुई थी.
बिहार में सोने का भाव ( Gold Rate In Bihar for the Last 10 Days ) :
Date |
10 Gram (22 K) |
10 Gram (24 K) |
21 February 2023 | ₹ 53650 | ₹ 56330 |
20 February 2023 | ₹ 53750 | ₹ 56440 |
19 February 2023 | ₹ 0 | ₹ 0 |
18 February 2023 | ₹ 53350 | ₹ 56020 |
17 February 2023 | ₹ 53550 | ₹ 56230 |
16 February 2023 | ₹ 53950 | ₹ 56650 |
15 February 2023 | ₹ 53950 | ₹ 56650 |
14 February 2023 | ₹ 54050 | ₹ 56750 |
13 February 2023 | ₹ 54150 | ₹ 56860 |
12 February 2023 | ₹ 54150 | ₹ 56860 |
11 February 2023 | ₹ 53950 | ₹ 56650 |
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम (Gold-Silver Latest Price) :
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 56221 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 51706 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 42335 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 33022 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 65639 रुपये की हो गई है.
Gold Jewellery Retail Selling Rate :
अब देख लेते हैं कि गोल्ड के अलग-अलग कैरेट में और सिल्वर के रेट IBJA (India Bullion And Jewellers Associaton Ltd.) पर क्या चल रहे हैं.
Gold Price Today: सोने-चांदी का लेटेस्ट भाव :
वजन ( ग्राम में ) | शुद्धता | सोमवार शाम के रेट | मंगलवार सुबह का भाव | कितने बदले रेट |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 999 (24 KT ) | 56601 | 56447 | 154 रुपये सस्ता |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 995 ( 23 KT ) | 56374 | 56221 | 153 रुपये सस्ता |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 916 ( 22 KT ) | 51847 | 51706 | 141 रुपये सस्ता |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 750 (18 KT ) | 42451 | 42335 | 116 रुपये सस्ता |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 585 (14 KT ) | 33112 | 33022 | 90 रुपये सस्ता |
चांदी (प्रति 1 किलो) | 999 ( Pure ) | 65760 | 65639 | 121 रुपये सस्ती |
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.
मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव :
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए http://www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. Bihartoday.net पर विस्तार से पढ़ें बिहार से जुड़े ताजा-तरीन खबरें.