Gold Silver Price Today 10th February 2023 : आज सोने के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली. 10 ग्राम गोल्ड का भाव 57,000 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है. 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 614रुपये की गिरावट के साथ 56,983 रुपये पर कारोबार करता नजर आया.
Gold Silver Price Today : आज हफ्ते के पांचवें दिन सोने के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली। 10 ग्राम गोल्ड का भाव 57,000 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 614रुपये की गिरावट के साथ 56,983 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। कल 10 ग्राम सोने का भाव 57,597 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में भी गिरावट आई है। सिल्वर का रेट 1058 रुपये गिरकर 66,425 रुपये पर आ गया।
57,000 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है गोल्ड :
गोल्ड 57,500 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें 563 रुपये की गिरावट आई। आज ये 52,196 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर चेक कर लें।
IBJA पर सोने-चांदी का रेट :
IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल गुरुवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने का भाव :
मेटल | 10 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 9 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) | रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 56983 | 57597 | -614 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 56755 | 57366 | -611 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 52196 | 52759 | -563 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 42737 | 43198 | -461 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 33335 | 33694 | -359 |
Silver 999 | 66425 Rs/Kg | 67483 Rs/Kg | -1,058Rs/Kg |
गोल्ड के भाव में बनी रहेगी तेजी :
अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है। सेंट्रल बैंक के गोल्ड खरीदने का पॉजिटिव असर गोल्ड पर नजर आएगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 में सोना 64,000 रुपए के स्तर तक पहुंच सकता है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. Bihartoday.net पर विस्तार से पढ़ें बिहार से जुड़े ताजा-तरीन खबरें.