Sudha Milk Products: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड ने सुधा के दही, लस्सी और छाछ की कीमत में 18 जुलाई के प्रभाव से बढ़ोतरी की है। केंद्र सरकार की ओर से पैक्ड दही, लस्सी और मठा पर पांच प्रतिशत वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) 18 जुलाई से लगाने के परिणाम स्वरूप यह बढ़ोतरी की गई है।
वहीं, राष्ट्रीय बाजार में फैट का मूल्य बढ़ने के कारण सुधा के घी और बटर के दाम भी 22 जुलाई से बढ़ जाएंगे। एक किलो प्लेन दही पर 10 रुपये तो प्रति किलो घी पर 60 रुपये की वृद्धि हुई है। मालूम हो कि कॉम्फेड की ओर से दही, लस्सी और मठा का पिछली दर परिवर्तन फरवरी, 2021 में की गई थी। इसके बाद से दूध उत्पाद में दो बार कीमतें बढ़ीं, पर दही-लस्सी के दाम नहीं बढ़े थे।
त्पाद और उनके बढ़े मूल्य: Sudha Milk Products
- दही व लस्सी पहले – अब
- लस्सी 150 एमएल 10 – 12
- मैंगो लस्सी 140 एमएल 10 – 12
- छाछ 180 एमएल 10 – 12
- मिस्टी दही 80 ग्राम 10 – 12
- प्लेन दही 200 ग्राम, कप 25 – 30
- प्लेन दही 400 ग्राम, कप 45 – 50
- प्लेन दही 1 किलो, प्री. 105 – 115
- प्लेन दही 2 किलो, प्री. 200 – 220
- प्लेन दही, 5 किलो, प्री. 475 – 525
- पाउच दही,1 किलो,स्मार्ट 65 – 72
- घी पहले – अब
- 200 एमएल,पोली 110 – 120
- 500 एमएल,पोली 250 – 280
- 500 एमएल, कार्टेन 260 – 290
- एक किलो, कार्टेन मे 510 – 570
- बटर पहले – अब
- बटर 50 ग्राम 28 – 30
- बटर 100 ग्राम 48 – 52
- बटर 500 ग्राम 235 – 250