Ration Card Cancelled: बिहार में 7 लाख 45 हजार 22 राशन कार्ड रद्द किया गया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करने वाले राशनकार्ड धारकों के राशन कार्ड रद्द किए जा रहे हैं। सभी 38 जिलों में योजना के मानकों की जांच के बाद जो इसके दायरे में नहीं आ रहे, उनके राशन कार्ड रद्द किए गए हैं। वैसे राशनकार्डधारी जो पिछले लगातार तीन माह से राशन नहीं ले रहे हैं, उनके भी राशनकार्ड रद्द करने का प्रावधान है।
वर्तमान में राज्य में 1 करोड़ 81 लाख राशनकार्डधारी हैं। सबसे अधिक भोजपुर में एक लाख 11 हजार 97 राशनकार्ड रद्द किए गए हैं, जबकि पटना में 51 हजार 11, भागलपुर में 77 हजार 946, मुजफ्फरपुर में 5 हजार 663 राशनकार्ड रद्द हुए हैं। खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सभी जिलों के डीएम को वैसे सभी राशनकार्ड को अभियान चला कर रद्द करने का निर्देश दिया था, जो खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ लेने के पात्र नहीं हैं। वैसे व्यक्ति जिनकी आय मासिक 10 हजार से अधिक है, चार पहिया वाहन, सरकारी नौकरी, आयकर दाता, एक सिंचाई वाले उपकरण के साथ ढाई एकड़ सिंचित भूमि, पांच एकड़ सिंचित भूमि, व्यावसायिक टैक्स भरने और साधन संपन्न लोगों को पीडीएस से राशन का लाभ नहीं देना है।
बिहार को 1 माह में 4.35 लाख टन आवंटन: Ration Card Cancelled
बिहार को एक माह में 4.35 लाख टन का आवंटन मिलता है। एक लाभुक व्यक्ति को प्रति माह 3 किलो चावल और 2 किलो गेहूं पीडीएस दुकान से दिया जाता है। चावल 3 रुपए और गेहूं 2 रुपए प्रति किलो की दर से पीडीएस से मिलता है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत ग्रामीण क्षेत्र के 85.12 व शहरी क्षेत्र के 74.53 प्रतिशत लाभुकों को अनाज दिया जाता है। बिहार में 2013 से खाद्य सुरक्षा योजना लागू हुई थी। राज्य में कुल राशनकार्डधारी की संख्या 1.81 करोड़ है।
किस जिले में कितने राशन कार्ड रद्द: Ration Card Cancelled
- अररिया में 22724
- अरवल में 2638
- औरंगाबाद में 29602
- बांका में 12222
- बेगूसराय में 26486
- भागलपुर में 77946
- भोजपुर में 111097
- बक्सर में 5354
- दरभंगा में 16618
- गया में 17828
- गोपालगंज में 17107
- जमुई में 3494
- जहानाबाद में 12739
- कैमूर में 8240
- कटिहार में 4854
- खगड़िया में 11392
- किशनगंज में 31122
- लखीसराय में 578
- मधेपुरा में 26071
- मधुबनी में 13019
- मुंगेर में 43280
- मुजफ्फरपुर में 5663
- नालंदा में 5330
- नवादा में 10694
- प. चंपारण में 22036
- पटना में 51011
- पूर्वी चंपारण में 43496
- पूर्णिया में 14082
- रोहतास में 31576
- सहरसा में 4638
- समस्तीपुर में 8124
- सारण में 2929
- शेखुपरा में 1419
- सीतामढ़ी में 12634
- सीवान में 10375
- सुपौल में 8748
- वैशाली में 9165