Petrol Diesel Price Today: देश की प्रमुख तेल कंपनियों ने 04 अगस्त 2022 के लिए पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की नई कीमतें जारी कर दी हैं। तेल कंपनियों ने एक बार फिर बिहार के लोगों को झटका दिया है। राज्य के कई शहरों में गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ। पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, मुंगेर, मधेपुरा, बक्सर समेत कई शहरों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया। हालांकि, भागलपुर और गया समेत कुछ शहरों में तेल के भाव में हल्की गिरावट देखी गई।
राजधानी पटना में गुरुवार को पेट्रोल के दाम 35 पैसे और डीजल के 32 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए। मुजफ्फरपुर में पेट्रोल 38 पैसे और डीजल 36 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया।
पूर्णिया में पेट्रोल के भाव में 6 पैसे और डीजल में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा अररिया, बांका, बक्सर, दरभंगा, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नवादा, सासाराम, शेखपुरा और बेतिया में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ।
हालांकि भागलपुर में पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 24 पैसे प्रति लीटर की दर से सस्ता हो गया। इसी तरह गया में भी पेट्रोल-डीजल के दाम 21 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं।
इसके अलावा औरंगाबाद, मोतिहारी, गोपालगंज, भभुआ, सहरसा, छपरा और सीतामढ़ी में भी तेल की रेट घटे हैं। वहीं, बेगूसराय, आरा, जमुई, खगड़िया, लखीसराय, सीवान और सुपौल में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं।
बिहार के अलग-अलग शहरों में 4 अगस्त 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम: Petrol Diesel Price Today
- शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर – डीजल रु. – प्रति लीटर
- अररिया 109.23 95.88
- अरवल 107.81 94.57
- औरंगाबाद 108.56 95.27
- बांका 108.84 95.51
- बेगूसराय 106.95 93.74
- भागलपुर 108.02 94.75
- भोजपुर 107.89 94.65
- बक्सर 108.76 95.46
- दरभंगा 107.91 94.65
- पू. चंपारण 108.76 95.46
- गया 108.29 95.01
- गोपालगंज 108.24 95.98
- जहानाबाद 107.74 94.51
- जमुई 108.96 95.65
- कैमूर 109.97 95.65
- कटिहार 108.83 95.50
- खगड़िया 107.69 94.43
- किशनगंज 109.73 96.34
- लखीसराय 108.88 95.57
- मधेपुरा 108.35 95.05
- मधुबनी 108.67 95.35
- मुंगेर 109.15 95.80
- मुजफ्फरपुर 108.36 95.06
- नालंदा 107.98 94.72
- नवादा 108.35 95.07
- पटना 107.59 94.36
- पूर्णिया 108.78 95.45
- रोहतास 108.78 95.50
- सहरसा 107.70 94.44
- समस्तीपुर 107.41 94.18
- सारण 107.66 94.43
- सीवान 108.46 95.18
- शेखपुरा 108.56 95.27
- शिवहर 108.56 95.25
- सीतामढ़ी 108.27 94.98
- सुपौल 108.43 95.13
- वैशाली 107.68 94.45
- प. चंपारण 109.48 96.13